झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता ने छठ पर्व के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को समस्त झारखंडवासियों और देशवासियों को सूर्योपासना और लोक-आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गंगवार ने एक्स पर लिखा,” भगवान भास्कर एवं छठी मैया की कृपा सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं पर बनी रहे। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रकाश सदैव चमकता रहे।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” आज छठव्रती माताएं-बहनें डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। प्रकृति की महानता को दर्शाता छठ का हर अनुष्ठान हमें सिखाता है कि जीवन में उगते सूर्य के प्रति कृतज्ञता और अस्त होते प्रकाश के प्रति धैर्य सच्ची साधना और समर्पण का मार्ग है। छठी मैया और भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। जय छठी मैया। जय भगवान भास्कर।”

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। जय छठी मैया।