जगदलपुर : राज्य अलंकरण सम्मान चयन समिति में वरिष्ठ साहित्यकार रुद्र नारायण हुए शामिल
रुद्र नारायण पाणिग्रही ने बताया कि, राज्य स्थापना को लेकर इन दिनों रायपुर में तैयारियां जोरों पर है, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम रायपुर में आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें देश भर के लगभग 1000 से अधिक कलाकार जुट रहे हैं। इस दौरान लगभग प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालाें को सम्मानित किया जाएगा l विदित हो कि संस्कृति विभाग की ओर से राज्य अलंकरण सम्मान के लिए आवेदन मंगाये गए थे, जिसमें 12 अलग-अलग श्रेणियों के लिए 200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का चयन करने के लिए अलग-अलग समिति गठित कर चयन किया गया, इस चयन समिति में वहीं लोग सम्मिलित किए गए थे, जो उस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं l









