मुरादाबाद में पुलिस ने एक वारंटी समेत 27 आरोपित किए गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने 25 आरोपित व्यक्तियों को संज्ञेय अपराध कारित करने से रोकने एवं शान्ति कायम रखने हेतु हिरासत में लिया है। पुलिस विभाग के अनुसार थाना डिलारी पुलिस ने एक वारंटी, थाना मैनाठेर पुलिस ने 7, थाना कटघर पुलिस 6, थाना बिलारी 4, थाना कुन्दरकी 1, थाना भगतपुर 1, थाना मझोला 2, थाना कोतवाली 2, थाना पाकबड़ा 1, नागफनी 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया।