झाबुआः मंत्री निर्मला भूरिया ने की गोवर्धन पूजा, गौसेवकों का किया सम्मान
इस अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि गौसंरक्षण हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है और इसके लिए वैज्ञानिक पशुपालन और जन-भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा की गोवर्धन पूजा के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक परंपरा को सहेजने का कार्य किया, बल्कि समाज में पर्यावरण एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में जनचेतना का भी सशक्त संदेश दिया। मंत्री निर्मला भूरिया ने गौसेवा में लगे सात गौसेवकों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में गौशालाओं के माध्यम से पशुपालकों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने की योजनाएँ तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिनमें पशुपालकों को सेक्स-सॉर्टेड सीमेन, अजोला, संतुलित आहार जैसी उन्नत तकनीकों से अवगत कराया।









