साेनीपत : पेंट डीलरशिप के नाम पर 3.68 लाख की साइबर ठगी

जिले में पेंट डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक बड़ा साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया

है। जीवन नगर निवासी व्यापारी दलीप से अज्ञात ठगों ने बिरला ओपस पेंट्स की फर्जी वेबसाइट

के माध्यम से तीन लाख 68 हजार पांच सौ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर

साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी

दलीप ने बताया कि उन्होंने बिरला ओपस पेंट्स’ की वेबसाइट पर डीलरशिप के लिए आवेदन किया था। अगले

दिन एक व्यक्ति ने स्वयं को कंपनी का रिलेशनशिप प्रबंधक सुरेश त्रिपाठी बताकर फोन किया

और उन्हें पेंट की डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया। उसके निर्देश पर दलीप ने तीन अलग-अलग

खातों में राशि जमा कराई।

पहले

चरण में 28 हजार 500 रुपये पुष्पा नाम की यूपीआई आईडी पर भेजे गए, जिसका खाताधारक छोटू

कुमार मंडल था। दूसरे चरण में पेंट सामग्री की खरीद के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपये

पप्पू कुमार के बैंक ऑफ बड़ौदा, मुंबई शाखा के खाते में जमा कराए गए। तीसरे चरण में

जीएसटी के नाम पर 90 हजार रुपये स्वाति एंटरप्राइज के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक,

मुंबई शाखा में ट्रांसफर कराए गए।

दलीप

ने बताया कि उन्होंने हाल ही में किराए पर पेंट की दुकान खोली थी और व्यवसाय बढ़ाने

के लिए डीलरशिप लेना चाहते थे, तभी वे ठगों के संपर्क में आ गए। साइबर

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों

के विवरण और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार

किया जाएगा।