बेहतर शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार जारी कर चुकी है 325 करोड़ रुपये
पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 कॉलेजों को वेतन, अधोसंरचना और संचालन के लिए 108 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है, ताकि उच्च शिक्षा संस्थान और अधिक सक्षम एवं सुसंगठित बन सकें। साथ ही रखरखाव और स्वच्छता के लिए 24 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है, जिससे परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और अध्ययन के लिए प्रेरक बने रहें। हर विद्यार्थी को उत्कृष्ट शिक्षा, हर शिक्षक को सम्मान और हर संस्थान को सशक्त आधार देना ही सरकार का उद्देश्य है। दिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा वैश्विक केंद्र बनाना, जो ज्ञान, कौशल और नवाचार की मिसाल बने।
————









