राजगढ़ःबस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कंडक्टर सहित दो घायल

थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बादलखेड़ी जोड़ के समीप इंदौर से ग्वालियर जा रही बस क्रमांक यूपी 75 एम 8033 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और पेड़ से टकरा गई, हादसे में बस कंडक्टर 40 वर्षीय आकाश पुत्र गिरिराज पाठक निवासी ग्वालियर और बस यात्री 36 वर्षीय सोनू पुत्र बाबूलाल अग्रवाल निवासी जयपुर राजस्थान गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बूलेंस वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।