जींद : नगूरां पंचायत ने की पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग

पंचायत ने पुलिस से एक आग्रह ओर किया है कि बाजार में खरीददारी को लेकर भीड़ ज्यादा है और बड़े वाहन चालक स्पीड में बाजार से गुजर रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस को चाहिए कि बड़े वाहनों को बाजार से डायवर्ट कर बाइपास निकाला जाएं ताकि कोई घटना न हो। पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि से दीपावली के त्योहार को देखते हुए ज्यादा गश्त बढाने का आश्वासन दिया है। नगूरां पुलिस एएसआइ सुभाष ने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर गश्त को बढा दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है। वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है और आमजन को किसी तरह की परेशानी नही आने दी जाएगी।