फरीदाबाद में नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के लिए 11 यूनिटें सील कीं

अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपना टैक्स समय पर नगर निगम में जमा कराएं और शहर के विकास में भागीदार बनें।

—-