महर्षि वाल्मीकि के विचारों से समरसता बढ़ाएं और जातिवादी का जवाब दें : महेंद्र भट्ट हुई
भाजपा की ओर से राज्य में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को पार्टी मुख्यालय देहरादून में उन्हें वैचारिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अनेकों प्रेरणादायक उद्धरण मानव जीवन और समाज को दिए हैं। महर्षि वाल्मीकि उन ऋषियों में है जिन्होंने ऐसा महान ग्रंथ रचा,जिसमें प्रस्तुत प्रभु श्रीराम के जीवन वृतांत ने युगों युगों तक सभी पीढ़ियों का पथ प्रदर्शन किया है। उनकी कालजई रचना में प्रभु श्री राम से संबंधित मानवता और व्यक्तिगत जीवन के अनेकों कर्तव्यों को उल्लेख किया गया है। हमे महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए प्रेरक संदर्भों को अपने कर्तव्यों में निर्वहन करना चाहिए। इसी भाव के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती सभी जनपदों में मनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में उनकी जयंती को हर वर्ष मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रेरक प्रभाव के साथ मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल,पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, कार्यालय सचिव जगमोहन रावत,दर्जाधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, त्रत्रत्रश्री सुभाष बड़थ्वाल, भगवंत मकवाना,प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र नेगी,विनय गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन,मुकेश कोली,राजकुमार पुरोहित समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









