मंदसौरः पुलिस लाइन में मना विजयादशमी का पर्व, किया शस्त्र पूजन
इस अवसर पर एसपी विनोद मीना ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पर्व पर पुलिस बल द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शस्त्र पूजन किया। यह हमारी गौरवशाली का परम्परा का हिस्सा है। वहीं नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर की गरिमामय उपस्थिति में नपा की विभिन्न शाखाओं के द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित पूजा में सहभागिता की और नपा कर्मचारियों के द्वारा दैनिक उपयोग में आने वाले उपकरणों की पूजा की। नपाध्यक्ष ने रामघाट परिसर में पहुंचकर यहां गैरेज शाखा एवं जलप्रदाय शाखा में नपा के उपकरणों की पूजा की।









