सड़क हादसे में दो ठेका मजदूर की मौत

घटना के संबंध में बताया गया कि भादुड़ी गांव के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में आयरन ओर लदा हुआ था। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अजय सामड और कुलदीप तामसोय दोनों ही मेहनती और जिंदादिल इंसान थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।