मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा ने पितृ पक्ष पर की गौ सेवा
सृजन शाखा की सभी सदस्यों ने मिलकर बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ गायों को रोटी, चोकर, गुड़ और चना दाल खिलाई। इसके साथ ही गौशाला में उपस्थित बच्चों के बीच दाल, चावल, बिस्किट, फ्रूटी, चॉकलेट और कॉपी-पेंसिल का भी वितरण किया । कार्यक्रम के दौरान संस्था ने गौशाला में दान भी दिया।
इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे, सचिव सुधा अग्रवाल, प्रेस प्रभारी स्वाति पड़िया तथा सदस्य उर्मिला गर्ग, मीनू लोधा और श्रुति अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी साझा किया।









