धर्मशाला में निजी होटल में ठहरे दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि धर्मशाला पुलिस ने होटल पदमनी कोतवाली बाजार धर्मशाला में रेड के दौरान होटल के कमरा नम्बर 108 में ठहरे रितेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव ठेहड़ डाकघर कुठेड़ तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 22 साल व अर्पित पुत्र राजीव शर्मा निवासी गांव परसेल डाकघर व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा उम्र 22 साल के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मशाला में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।









