छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में विस्फोटक सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

गरियाबंद के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों ने थाना मैनपुर अंतर्गत गोबरा क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में पुलिस पार्टी व ग्रामीणों को नुकसान पहुँचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से आईईडी बनाने का सामान छुपाकर रखा था। स्थानीय सूचना तंत्र से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने 5 सितंबर को सर्चिंग अभियान चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान बीडीएस टीम ने डम्प एरिया से स्टील कंटेनर से बने आईईडी बम, नक्सली साहित्य, बैनर, 57 नग पटाखा बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर का बंडल, कॉर्डेक्स वायर, पावर बैंक, नक्सली वर्दी, सिंगल शॉट वैरल, छोटा सोलर प्लेट तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है ।