महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए आयरलैंड और नीदरलैंड ने किया क्वालीफाई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार दोनों टीमें अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश मेंअन्य टीमों के साथ शामिल होंगी।

आयरलैंड ने लगातार पांच जीत के साथ अपना शीर्ष स्थान पहले ही सुनिश्चित कर लिया था, जबकि जर्मनों पर जीत के साथ नीदरलैंड ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि भले ही इटली यूरोप क्वालीफायर के अंतिम मुकाबले में आयरलैंड को हराकर जीत दर्ज कर ले, फिर भी नीदरलैंड शीर्ष दो स्थानों पर रहेगा।