निरंतर हो रही भारी बारिश से मंडी शहर के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित, दाे दिन नहीं आएगा पानी
उन्होंने मंडी शहर के लोगों से आग्रह किया है कि वे पानी का उपयोग ध्यान से करें और इस विकट स्थिति से निपटने में विभाग को अपना सहयोग बनाए रखें। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम दिन-रात पेयजल लाईनों को दुरूस्त करने का कार्य कर रही है। विषम परिस्थितियों के बावजूद विभाग का प्रयास है कि लोगों को पेयजल की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।









