भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने किया कार्यभार ग्रहण

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर महत्ती जिम्मेदारी – पवन साय

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जब यह ठान लेता है कि हमें परिर्वतन के लिए जुटना है तो परिवर्तन निश्चित है। प्रदेश में हम जब विपक्ष में थे तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो आंदोलन खड़ा किया उसके कारण ही हमारी सरकार बनीं। इसके साथ ही हर मोर्चे का अपना महत्वपूर्ण योगदान छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की जन योजनाओं के विस्तार के लिए जुटे और मजबूत संगठनात्मक स्वरूप के साथ भाजपा को और मजबूत करें।

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते सदैव पार्टी की मजबूती और वैचारिक विस्तार के लिए जुटा रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से संगठन को और मजबूत कर युवा मित्रों के शक्ति के साथ विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न के लिए जुटेंगे।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-

युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का पूरे रायपुर शहर में ज़ोरदार रैली और युवाओं, अन्य समाज के द्वारा स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक रैली में उपस्थित थे। बंजारी मंदिर बिरगाँव में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद रैली प्रस्थान हुई। बंजारी माता से होते भानपुरी, फाफाडीह, जयस्तंभ चौक, कचहरी चौक होते हुए छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लिया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शंकर नगर चौक, तेलीबांधा चौक, राम मंदिर, फुडहर चौक होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रैली संपन्न हुआ।

रैली के अंत में भाजयुमो अध्यक्ष ने स्मृति मंदिर में जाकर भाजपा के पुरखों को नमन किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डे, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद संतोष पांडेय, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,गुरु ख़ुशवंत साहेब, विधायक ईश्वर साहू, सुशांत शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वैभव बैस, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।