मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन कलेक्टर को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित
उल्लेखनीय है कि केंद्र और राज्य शासन के विशेष प्रयास से पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक आकांक्षी जनपदों में अभियान चलाया गया था।। इस विशेष अभियान में महिलाओं के स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण, पोषणए, आहार तथा कृषि पर आधारित कारकों को शामिल किया गया था। जनपदों में चुने गए इंडिकेटर्स में शत प्रतिशत सेच्युरेशन की स्थिति में आने पर भोपाल में बुधवार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले तात्कालिक और वर्तमान दोनों कलेक्टर्स को बुलाया गया और मेडल्स के साथ स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र दिए गए









