बदरीनाथ हाइवे पर भूस्खलन, यात्रा रुकी
बदरीनाथ हाइवे के भनीरपाणी में पहाड़ी से भू-स्खलन के चलते मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया गया है। फिलहाल के लिए बदरीनाथ धाम की यात्रा को स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि भनीरपाणी में पहाड़ी से भू-स्खलन के चलते हाइवे बाधित हो गया है। भू-स्खलन 30 मीटर के आसपास है। हाइवे को खोलने के लिए एनएचआईडीसीएल की ओर से मशीन और मजदूर लगाए गए है।
बडे़ एरिया में भू-स्खलन होने के चलते हालात को देखते हुए 12 घंटे से अधिक का समय इसे खोलने में लग सकता है। इसे देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और यात्रा को मार्ग खुलने तक के लिए स्थगित किया गया है। मौके पर एडीएम, बीआरओ तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारी मौजूद है।









