जींद : राज्य व राष्ट्रीय मार्गों पर नहीं होने चाहिए अवैध कट

अंडरब्रिज में बरसाती पानी भरने पर 24 घंटे में निकालना होगा पानी

बरसाती मौसम में ज्यादातर रेलवे अंडरपास में पानी भरा रहता है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कहा कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए सरकार द्वारा कॉन्ट्रेकटर को ठेका दिया गया है। लिहाजा संबंधित ऐजेंसी का नाम व फोन नंबर प्रत्येक रेलवे अंडरब्रिज पर अंकित किया जाए ताकि पानी भरने की स्थिती में कोई भी नागरिक अथवा जनप्रतिनिधि इसकी जानकारी सम्बधित एजेंसी को दे सके। एसडीएम ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सड़क खराब होने की स्थिति में हरपथ पोर्टल पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। जिसको संबंधित विभाग निर्धारित अवधी में पूरा कर सकें। इसके साथ-साथ जब अधिकारी क्षेत्र जाते है अगर उन्हें कहीं पर सड़क खराब या सड़क सुरक्षा को लेकर कोई प्वायंट नजर आता है तो वे भी हरपथ पोर्टल पर तुरंत डालें। बाईपास के जितने भी ओवर ब्रिज हैं, उन्हें नैशनल हाईवे अथोर्टी के अधिकारी तुरंत दुरूस्त कर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। दनौदा खुर्द के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट बंद हों