जिला कारागार में 12 बंदी हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव मिले
इसके अलावा जिला चिकित्सालय में भी विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया जिसके तहत 50 व्यक्तियों की निःशुल्क स्क्रीन की गई तथा 40 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन करके लैब में जांच हेतु भेजा गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह, हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ संजीव बेलवाल, हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं जिला चिकित्सालय के डॉ राजेंद्र सिंह चिकित्सा अधीक्षक अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर डॉ सिराज के अलावा वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर आदि उपस्थित रहे।









