धनौरी पीजी कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
छात्रों के मुताबिक, वे लगातार मेहनत कर रहे हैं, फिर भी एक ही विषय में बार-बार फेल दिखाया जाना उनकी मेहनत और आत्मसम्मान का अपमान है। उन्होंने विश्वविद्यालय से तत्काल पुनर्मूल्यांकन कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनकी तीन सूत्रीय मांग जिसमें निष्पक्ष जांच कमेटी गठित करने, फेल किए गए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने तथा छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय न हो, समय पर परिणाम सुधारे जाने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को जिला स्तर पर फैलाया जाएगा और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।
विरोध प्रदर्शन में सार्थक, तस्मिया, आरजू, त्रिप्ती, रिया, सालिया, सानिया, आर्यन, आदित्य, निशांत, आरती, सत्यम, काकुल आदि अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।









