दर्शन करने जा रहे तीन लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, युवती की मौत
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में देख पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को 50 सैया अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पलक ने दम तोड़ दिया। राजा और पूनम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
पलक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मृतका पलक रविवार को ही अपनी नानी के घर आई थी और गांव में कांवड़ चढ़ाने के बाद देवकली मंदिर में दर्शन को जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक युवती मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज जारी है । घटना की सूचना पर परिजन भी मौके आ गए हैं।









