पांवटा साहिब में 2500 नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त के लिए रवाना थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि धनवीर सिंह पुत्र स्व. राम सिंह, निवासी गांव पड़दूनी, डाकघर गिरीनगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, अपने रिहायशी मकान में नशीले कैप्सूल का अवैध व्यापार कर रहा है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पॉलीथिन कैरी बैग से कुल 2500 ADL SPASMED (Salt Tramadol) कैप्सूल, जिसका कुल वजन 1.439 किलोग्राम था और एक अन्य पॉलीथिन पाउच से Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg की 10 स्ट्रिप्स, प्रत्येक में 4 गोलियां (कुल 40 गोलियां) बरामद कीं।
इस संबंध में आरोपी धनवीर सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।









