वाटर फॉल में दो पर्यटक बहे, एक की मौत व एक घायल

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुंगेली निवासी नरेंद्र पाल (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसका शव झरने से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया है और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं मुंगेली से आए 30 लोगों के ग्रुप में से एक युवक लापता हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आखिरी बार उसे ऊपरी झरने की ओर जाते देखा गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। फ‍िलहाल पुल‍िस व एनडीआरएफ की टीम द‍ेर शाम तक तलाश में जुटी रही।