मंडी की कोमल चौहान ने जीता इंडिया नेक्स्ट फैशन मॉडल का खिताब
गौरतलब है कि कोमल चौहान इससे पहले भी इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुकी हैं। परिजनों में उसकी इस उपलब्धि को लेकर बेहद खुशी है। उसकी बहन पायल कश्यप ने बताया कि कोमल बहुमुखी प्रतिभा की धनी है तथा उसे बचपन से इस क्षेत्र में रूचि रही है। वह स्कूली शिक्षा के दौरान भी इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेती रही हैं व एक अच्छी डांसर है।









