पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के आवास पहुंचे राजनाथ सिंह
पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के आवास पहुंचे राजनाथ सिंह
लखनऊ,13 जुलाई (हि.स.)। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को अपने आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद राजनाथ सिंह मध्य विधान सभा के पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना।
इसके अलावा राजनाथ सिंह व्यापारी नेता संदीप बंसल की पूज्य माताजी के निधन उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी रहे।————-









