आलोक कुमार बने खूंटी के नये उप विकास आयुक्त

आलोक कुमार बने खूंटी के नये उप विकास आयुक्त

खूंटी, 20 जून (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा कें अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खूंटी जिले के 23वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम से समाहरणालय कक्ष में कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रही विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

—————