राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश

राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए न्यायाधीश

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट को जल्दी ही तीन नए न्यायाधीश मिलने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को वकील कोटे से नियुक्ति के लिए भेजे गए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके लिए कॉलेजियम की ओर से केन्द्र सरकार को जल्दी ही अपनी सिफारिश भेजी जाएगी और राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति वारंट जारी होने के बाद इनका शपथ समारोह होगा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से वकील कोटे से नियुक्ति के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से अधिवक्ता बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित और रवि चिरानिया के नामों को स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में वकील कोटे से नियुक्ति के लिए कुछ अन्य नाम भी विचाराधीन है।

—————