मेयर किरण जैसल ने समाजसेवियों को भेंट की डा.भीमराव अंबेडकर सम्मान पत्रिका
मेयर किरण जैसल ने समाजसेवियों को भेंट की डा.भीमराव अंबेडकर सम्मान पत्रिका
हरिद्वार, 4 मई (हि.स.)। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने रविवार को ज्वालापुर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान पत्रिका’ भेंट की।उन्होंने एडवोकेट अजय कुमार, शिक्षक अजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश, उद्योगपति त्रिलोक सिंह, समाजसेवी मधुकांत पालीवाल व धर्मपाल पालीवाल के आवास पहुंचकर पत्रिका प्रदान की और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि डा.अंबेडकर ने संविधान लिखकर देश के विकास मार्ग प्रशस्त किया। सभी को डा.अंबेडकर के विचारों को अपनाते हुए देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए।इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान, योगेंद्र पाल रवि, मेहरचंद दास, पवन दबोडिये, विजयपाल सिंह, राजेश कुमार पप्पल, गोपाल सिंह पालीवाल, राजेंद्र पटेल, राकेश कुमार मांगा, भीमसेन पालीवाल, पदम सिंह पालीवाल, अशोक पोस्टमैन, जगदीश दुबे, अर्जुन सिंह, राजेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
—————









