अलाव ताप रहे होमगार्ड की आग में झुलसने से मौत 

अलाव ताप रहे होमगार्ड की आग में झुलसने से मौत 

जालौन, 16 जनवरी (हि.स.)। जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग में एक दर्दनाक घटना घटी। यहां 58 वर्षीय होमगार्ड पर्वत सिंह अलाव ताप रहे थे, तभी आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि, बीती रात पर्वत सिंह अपने आंगन में अलाव जलाकर ताप रहे थे। तभी अचानक आग की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गए। उनके परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पर्वत सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना कैसे घटी।

—————