दमोह : हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल को लाटरी से मिली जीत

दमोह : हटा जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल को लाटरी से मिली जीत

दमोह, 10 जनवरी (हि.स.)। जिले की हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में आमने सामने खडे दो प्रत्याशियों को मिले बराबर वोटों के बाद अपनायी गयी लाटरी प्रक्रिया में गंगाराम पटेल को जीत मिली, जबकि बराबर वोट पाकर शैलेश पटेल अध्यक्ष नहीं बन पाये। विदित हो कि जनपद अध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल के एक मामले में न्यायालय में दोषी पाये जाने पर उन्हे अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। रिक्त पद की पूर्ति के लिये आज 10 जनवरी शुक्रवार को अपनायी गयी प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी राकेश मरकाम ने बीआरसी भवन हटा में सम्पन्न कराई।

प्रक्रिया में चार जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जिनमें से दो अभ्यर्थियों ने नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी गंगाराम पटेल और शैलेश पटेल के बीच चुनाव कराया गया। सभी जनपद सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जिनमे 2 मतदाता सदस्यों की जगह प्रॉक्सी वोट किये। मतदान प्रक्रिया में दोनो अभ्यर्थी गंगाराम पटेल और शैलेश पटेल के लिए 8-8 मत प्राप्त हुए। दोनों अभ्यर्थियों को एक से मत मिलने के बाद लॉटरी सिस्टम से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

—————