प्रेम, त्याग और बलिदान का पर्व है क्रिसमस: प्रतिभा सुमन
प्रेम, त्याग और बलिदान का पर्व है क्रिसमस: प्रतिभा सुमन
खूंटी, 24 दिसंबर (हि.स.)। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से आयोजित की कई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षिका प्रतिभा सुमन सुरीन और संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चरणी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर संस्थान के छात्रों ने नृत्य और संगीत सहित कई कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। सांता क्लॉज के जरिये सबों को गिफ्ट बांटे गए। मौके पर शिक्षिका प्रतिभा सुमन सुरीन ने कहा कि क्रिसमस परमेश्वर की उपस्थिति का महोत्सव है। प्रभु यीशु ने मानव सेवा में अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया। उनके जरिये हमें प्रेम ,त्याग और बलिदान का संदेश मिलता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रभु यीशु के जीवन को आत्मसात करने की बात कही।
संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने भी बच्चों को यीशु मसीह के जीवन की चर्चा करते हुए उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दिया। संस्थान की शिक्षिका अंजलि ने भी प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला।। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रागिनी, सावित्री, रिया, अंजलि के अलावा आसना एवं प्रियंका का योगदान रहा।
—————









