क्रीड़ा भारती की चतरा इकाई की हुई बैठक, संदीप बने जिला अध्यक्ष
क्रीड़ा भारती की चतरा इकाई की हुई बैठक, संदीप बने जिला अध्यक्ष
चतरा, 24 दिसंबर (हि.स.)। खेल कूद के क्षेत्र में अग्रणी क्रीड़ा भारती चतरा नित नए नए कीर्तिमान स्थापित करने और खिलाड़ियों को तैयार करने में लगी हुई है। इसी काे लेकर मंगलवार को क्रीड़ा भारती चतरा जिला इकाई की बैठक क्रीड़ा भारती हजारीबाग विभाग संयोजक विकास कुमार केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जिला कमिटी की नए अध्यक्ष एवं मंत्री की घोषणा की गई।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के दायित्व के लिए फुटबॉल खेल से जुड़े संदीप कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं क्रीड़ा भारती जिला चतरा इकाई के मंत्री विभिन्न खेल से जुड़े सूरज कुमार सोनी को बनाया गया। बैठक में उपस्थित हजारीबाग विभाग के संयोजक विकास कुमार केशरी ने माला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किए। साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी माला एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते हुए अपना अपना समर्थन दिए।
इस कार्यक्रम में जूम मीटिंग में लाइव होकर झारखंड प्रांत के अध्यक्ष फूल सिंह एवं मंत्री राजीव कुमार ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती चतरा जिला इकाई से संरक्षक पंकज दुबे एवं कुमार विवेक सिंह, उपाध्यक्ष संजीत मिश्रा, जितेंद्र कुमार जैन, सचिन्द्र पासवान, सह मंत्री श्रीराम शास्त्री, सूर्यप्रकाश सिन्हा, देवानंद कुमार, कोषाध्यक्ष देवानंद कुमार, विशिष्ट सदस्य जुगल कुमार, पीयूष कुमार के साथ कई खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
—————









