स्थानीय प्रशासन का आश्वासन, पार्षद रविंद्र राय ने अनशन किया समाप्त
स्थानीय प्रशासन का आश्वासन, पार्षद रविंद्र राय ने अनशन किया समाप्त
रायगढ़ , 24 दिसंबर (हि.स.)।धर्मजयगढ़ नगर पंचायत के सामने लगातार 6 दिनों तक नगर की अव्यवस्था को लेकर हड़ताल बैठे वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद रविन्द्र राय ने आज हड़ताल खत्म कर दिया ।पार्षद रविंद्र राय ने नगर के समस्याओं को लेकर अनशन पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने बैठे हुए थे। वहीं हड़ताल में कुछ दिन बाद आमरण अनशन शुरु कर दिया था ।
सोमवार को क्षेत्र के आदिवासी नेता महेंद्र सिदार भी समर्थन में बैठे थे। महेंद्र सिदार ने कहा था कि यदि मंगलवार तक समस्याओं को लेकर अधिकारी जनप्रतिनिधि कोई समाधान नहीं निकाल पाते हैं, तो हम भी हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।तब कहीं एसडीम तहसीलदार सहित आला अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय धरने पर बैठे पार्षद रविंद्र राय के पास पहुंचे और स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जिसके बाद वहीं पार्षद रविन्द्र राय की मांग पर तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के आश्वाशन के बाद रविन्द्र राय ने भूख हड़ताल को खत्म करने का सहमति दी। जिसके बाद नगर पंचायत सीएमओ भरत साहू एवं समक्ष अधिकारियों के बीच हड़ताल को समाप्त किया गया है।









