महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही फिल्मी एक्ट्रेस, याेजना में भारी गड़बड़ी : दीपक बैज

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही फिल्मी एक्ट्रेस, याेजना में भारी गड़बड़ी : दीपक बैज

रायपुर, 22 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना में जब से सनी लियोन का नाम सामने आया है, तब से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर कटाक्ष कर रही है। दरअसल महतारी वंदन योजना में एक चौकाने वाली जानकारी आयी है, जिसके अनुसार सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है। सनी लियोन के पति के नाम में जॉनी सिंस लिखा गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, आज सनी लियाेनी कल करीना के नाम से राशि जारी हाेगी। भाजपा सरकार पर दीपक बैज ने निशाना साधते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने घोटाले के लिए मंत्री और सरकार को ज़िम्मेदार बताया है। दीपक बैज ने कहा कि आज सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है, कल करीना कपूर का नाम भी सामने आयेगा। उन्होंने गड़बड़ी की गंभीरता से जांच की मांग की है।

—————