सुरक्षा प्रहरियों ने हाइवा को ज़ब्त कर पुलिस को सौंपा
सुरक्षा प्रहरियों ने हाइवा को ज़ब्त कर पुलिस को सौंपा
चतरा, 22 दिसंबर (हि.स.)। सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना के खनन क्षेत्र में कोयला चोरी करने के नियत से घूसे हाइवा को सुरक्षा प्रहरियों ने धर दबोचा।
ज़ब्त हाइवा को टण्डवा पुलिस को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई के लिए सीसीएल के सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक तुर्रम सिंह ने लिखित आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि 21- 22 दिसंबर की रात गश्ती के दाैरान आम्रपाली परियोजना के चेक पोस्ट नंबर तीन के पास अनधिकृत रूप से घूसे हाइवा ( जेएच 13 ई 8448 )को रोका गया। सुरक्षा गार्ड को देखते ही हाइवा चालक भागने में सफल रहा। इस मामले में टंडवा पुलिस जांच में जुटी है।
—————









