कोरबा में कॉपर वायर चोरी: दीपका पुलिस ने दाे आरोपिताें को किया गिरफ्तार
कोरबा में कॉपर वायर चोरी: दीपका पुलिस ने दाे आरोपिताें को किया गिरफ्तार
कोरबा, 22 दिसंबर (हि. स.)। जिले के थाना दीपका में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनटीपीसी कंट्रोल रूम सीकरी से 150 मीटर कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह को आज पकड़ लिया है। पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के कॉपर वायर और नगदी रकम को बरामद कर जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपिताें के नाम संजय चौहान और राकेश चौहान है, जो कि थाना पाली के जमनीमुड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपिताें ने 20 दिसंबर 2024 की रात्रि को एनटीपीसी कंट्रोल रूम सीकरी लोडिंग पॉइंट से कॉपर वायर चोरी किया था। पुलिस ने आरोपिताें को गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 432/24 धारा (4), 305(a), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
—————









