केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया : राज्यसभा सांसद नेताम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया : राज्यसभा सांसद नेताम
रायपुर, 22 दिसंबर (हि.स.)। राज्य सभा सांसद फूलाे देवी नेताम ने रविवार काे अपने निवास कार्यालय सिविल लाइन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर कांग्रेस ने गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है। नेताम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का वीडियो भी दिखाया।
फूलोदेवी नेताम ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष और खड़गे ने संविधान पर चर्चा करने के लिए पत्र लिखा। भाजपा ने संविधान की चर्चा को शर्मनाक राजनैतिक संवाद में बदल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का काम किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। इसके बाद भी भाजपा के नेता ऐसे बयानों का बचाव कर रहे हैं। इससे भाजपा की संविधान और दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। नेताम ने कहा कि जब तक माफी नहीं मांगेंगे और इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक यह मांग जारी रहेगी।
—————









