घड़ी की दुकान में लगी आग, 2 लाख का सामान जलकर हुआ राख 

घड़ी की दुकान में लगी आग, 2 लाख का सामान जलकर हुआ राख 

जालौन, 28 नवंबर (हि.स.)। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया। जिसे देखकर आसपास की दुकानदार दहशत में आ गए। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की घड़ी जलकर खाक हो गई। वही जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंची। मगर तब तक आग पर लोगों ने काबू पा लिया था।

यह पूरा मामला माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा के बस स्टैंड का है। बंगरा ग्राम के रहने वाले कनीज पुत्र शशि बंगरा बस स्टैंड पर घड़ी की दुकान खोले हुए थे। बुधवार की देर रात को कनीज अपनी दुकान करीब 6 बजे बंद करके घर चले गए। उसके बाद अचानक दुकान में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। जिससे दुकान धू-धू कर जलने लगी। जिसको देखते ही आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। जिन्होंने कनीज को इस घटना के बारे में अवगत कराया। साथ ही आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। मगर आग की लपटें तेजी से बढ़ती गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। लेकिन लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वही इस आग में करीब 2 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

—————