बाइक सवार युवक को टैंकर ने लिया चपेट में, मौत
बाइक सवार युवक को टैंकर ने लिया चपेट में, मौत
जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। शहर के कालवी प्याउ के पास में सोमवार रात को एक टैंकर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई। इस बारे में उसके भाई ने रातानाडा थाने में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मामले में पीपाड़ शहर के अबकाई की ढाणी निवासी रामनिवास पुत्र ओगडराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई टीकूराम अपनी बाइक पर सवार होकर एयरपोर्ट से होते हुए बीजेएस की तरफ जा रहा था। तब कालवी प्याउ के नजदीक किसी टैंकर चालक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई टीकूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।









