राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा सहित तीन घायल
राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा सहित तीन घायल
राजगढ़, 5 नवंबर (हि.स.)। मलावर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ग्राम अरन्या जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा सहित 15 वर्षीय बालिका को गंभीर चोटें लगी, जिन्हें एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मलावर रोड़ स्थित ग्राम अरन्या जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार बलराम (26) पुत्र नन्नूलाल विश्वकर्मा निवासी उमरेड़, उसकी मां विशनबाई (50) साल को पैरों में गंभीर चोटें लगी वहीं उसके चाचा की बेटी चंचल(15) पुत्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा घायल हो गई। बताया गया है कि मां-बेटा ग्राम अरन्या से रिश्तेदारी में मिलकर गांव उमरेड़ लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।
—————









