राजगढ़ः घर में फांसी के फंदा पर लटका मिला युवक का शव,जांच शुरु

राजगढ़ः घर में फांसी के फंदा पर लटका मिला युवक का शव,जांच शुरु

राजगढ़, 5 नवंबर (हि.स.)।राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के संकटमोचन बड़ली पर रहने वाले 29 वर्षीय युवक ने मंगलवार अल्सुबह घर में कुुंदे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार संकटमोचन बड़ली राजगढ़ निवासी पवन(29) पुत्र हरीसिंह कुशवाह ने घर में कंुदे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————