बलरामपुर आत्‍महत्‍या मामले में जांच चल रही है, कानून अपना काम करेगा : मुख्‍यमंत्री साय

बलरामपुर आत्‍महत्‍या मामले में जांच चल रही है, कानून अपना काम करेगा : मुख्‍यमंत्री साय

रायपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बलरामपुर के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की आत्‍महत्‍या मामले को लेकर मुख्‍यमंत्री व‍िष्‍णुदेव साय ने रव‍िवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा क‍ि कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाह‍िए। जांच की जा रही है, कानून अपना काम करेगा। जो दोषी म‍िलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। साय ने कहा क‍ि महिला गायब हुई थी, उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया थे। इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है।

मुख्यमंत्री साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान का भी जवाब दिया और कहा क‍ि कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानून है, सरकार है और कानून जो बोलेगा, उसी के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के जोर देने पर कहा क‍ि यह उनके विषय हैं।

बलरामपुर की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भटकी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा और पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने जनता को निराश किया था। जनता ने कांग्रेस को नकार द‍िया है। कांग्रेस भटक चुकी है, इस वजह से कांग्रेस कुछ भी उटपटांग बोल रही है।

—————