दो मोटरसाइक‍िल की आमने-आमने से जाेरदार टक्कर में एक युवक की माैत, दो घायल 

दो मोटरसाइक‍िल की आमने-आमने से जाेरदार टक्कर में एक युवक की माैत, दो घायल 

सुकमा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आरसीगुड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दो मोटरसाइक‍िल की आमने-आमने से जाेरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में मोटरसाइक‍िल सवार एक युवक निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तेलंगाना रेफर कर दिया गया हैं, वहीं दूसरा घायल कोंटा के अस्पताल में ही भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंटा के फंदीगुड़ा निवासी युवक निखिल उम्र 24 वर्ष किसी काम से पास के ही इलाके में जा रहा था। इसी बीच आरसीगुड़ा के पास सामने से आ रही एक बाइक के साथ टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर फेंका गए। वहीं निखिल को गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में आज रविवार काे मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

—————