पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
रांची, 26 अक्टूबर( हि.स.)। रांची के जगरनाथपुर थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को पुराने मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में नित्यानंद साहू और देवाशीर्ष पाल एवं एक महिला शामिल है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि नित्यानंद साहू को पत्नी के प्रताड़ना के पुराने मामले में और देवाशीर्ष पाल और एक महिला पर गबन और यौन शेषण के आरोप में जेल भेजा गया है।
—————









