तालाब में डूबने से युवक की मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत
कोडरमा, 26 अक्टूबर (हि.स.)। शनिवार को दिन में कोडरमा थाना अंतर्गत बेहरवाटाड दुखनी तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समीर कुमार ( 18 ) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार तालाब में इसकी मां कपड़ा धो रही थी। युवक घर से आकर तालाब में नहाने के लिए चला गया। उसके बाद कुछ देर तक नहीं निकला तो लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने आकर तालाब में खोजबीन करके बाहर निकाला और युवक को सदर अस्पताल लाया गया , जहां डॉक्टर द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया गया।
—————









