मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें खिलाड़ी: जिला निर्वाची पदाधिकारी

मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें खिलाड़ी: जिला निर्वाची पदाधिकारी

खूंटी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला स्तरीय हॉकी मैच का आयोजन कर स्थानीय खिलाड़ियों ने मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने हॉकी मैच में पहुंच स्थानीय खिलाड़ियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और 13 नवम्बर को अवश्य मतदान करने की अपील की।

इस दौरान सभी खिलाड़ियों को मतदाता प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। महिला एवं पुरुष हॉकी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।

उल्लेखनीय है कि खूंटी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।

—————