विस चुनाव में भाकपा ने दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

विस चुनाव में भाकपा ने दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

रांची, 22 अक्टूबर( हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा ने मंगलवार को दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें नाला विधानसभा क्षेत्र से कनाई चंद्र मॉल पहाड़िया, सारठ से छाया कोल, बरकट्ठा से महादेव राम, मांडू से महेन्द्र पाठक, डाल्टेनगंज से रुचिर तिवारी, कांके से संतोष रजक, सिमरिया से सुरेश कुमार भुईयां, चतरा से डोमेन भुईया, विशुनपुर से महेंद्र उरांव, भवनाथपुर से घनश्याम पाठक के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर भाकपा के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के पीके पांडेय, केडी सिंह और अजय सिंह उपस्थित थे।

—————